नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा जाएंगे सुशासन बाबू, सोशल मीडिया पर पोस्टर कर दी जानकारी
सीएम नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.
पटना- बिहार की राजनीति बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है. सीएम नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. राज्यसभा चुनाव में नाम वापस लेने की तारीख 9 मार्च है. अगर महागठबंधन छठवां उम्मीदवार नहीं उतारती है तो एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार 9 मार्च को निर्विरोध चुन लिए जाएंगे. यानी नीतीश कुमार अगले हफ्ते ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक बुला कर नया नेता चुना जाएगा. जबकि चुनाव होने की स्थिति में 16 मार्च को मतदान होगा और उसी रात परिणाम आ जाएगा.संभावना है कि इस बार मुख्यमंत्री बीजेपी का ही बने.
अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब बिहार को बीजेपी का मुख्यमंत्री मिलेगा.नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अगले एक दो दिन में जेडीयू की सदस्यता ले लेंगे. उन्हें उपमुख्यमंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद मिल सकता है.अभी यह तय नहीं है कि नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री बनेंगे या फिर केवल राज्य सभा सदस्य ही रहेंगे. दरअसल, नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चिंताओं के बाद यह फैसला हुआ है.एक मार्च को ही नीतीश 75 वर्ष के हो गए.ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के समय ही बीजेपी और जेडीयू में सहमति बनी थी कि चुनाव नीतीश के नाम पर होगा, जीतने पर सीएम भी वे ही बनेंगे लेकिन उसके बाद उचित समय आने पर पद छोड़ देंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज पटना में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. बिहार में नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है. जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद रह सकते हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य बनेंगे। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर इसकी जानकारी साझा की है। नीतीश कुमार ने लिखा कि इस बार वे राज्यसभा के चुनाव में सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
नई सरकार को करेंगे सहयोग
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
dhananjaykumarroy